नैनीताल के रामनगर में नाबालिक से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार किया।
पीड़िता के गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ। 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी 19 साल के हरीश सिंह की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी हरीश सिंह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की, उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
रामनगर के निवासी के व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नाबालिग बेटी के साथ एक युवक ने शारीरिक संबंध बनाए, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। चिकित्सकीय जांच के दौरान किशोरी गर्भवती पाई गई। मेडिकल रिपोर्ट सामने आने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।
कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया गया है। जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।