यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार दूसरे दिन भी बंद, स्थानीय लोग और कांवड़ यात्री मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

उत्तरकाशी: यमुनोत्री क्षेत्र में रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार दूसरे दिन भी बंद है। हाईवे पर जगह-जगह स्थानीय लोग और कांवड़ यात्री मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, एनएच की टीम मशीनरी के साथ हाईवे खोलने के प्रयास में जुटी हुई है।

राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) की टीम मशीनों की मदद से सड़क से मलबा हटाकर यातायात बहाल करने के प्रयास में जुटी हुई है। हालांकि लगातार हो रही बारिश के कारण राहत कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं, यमुना नदी का बढ़ता जलस्तर स्याना चट्टी के लोगों की चिंता बढ़ा रहा है। नदी का बहाव लगातार बना हुआ है, लेकिन भारी मात्रा में मलबा आने से जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि कई होटलों की पहली मंजिल तक यमुना नदी का पानी पहुंच गया है, जिससे स्थानीय व्यवसायियों और लोगों में दहशत का माहौल है।

Nainital: नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुलासा, आरोपी हरीश सिंह को हुई जेल

इधर, सिंचाई विभाग द्वारा नदी के चैनलाइजेशन का कार्य भी पिछले दो-तीन दिनों से ठप पड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि विभाग की मशीनों में डीजल उपलब्ध नहीं होने के कारण कार्य बंद है। इससे आपदा प्रभावित लोगों में प्रशासन और संबंधित विभाग के प्रति नाराजगी देखने को मिल रही है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हाईवे को शीघ्र खोलने, चैनलाइजेशन कार्य दोबारा शुरू कराने तथा प्रभावित क्षेत्रों में राहत और सुरक्षा के प्रभावी इंतजाम करने की मांग की है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *