यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज एम्स ऋषिकेश पहुंचे। एम्स में उन्होंने छठवीं मंजिल के जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती अपनी माता सावित्री देवी से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। योगी आदित्यनाथ ने रुद्रप्रयाग सड़क हादसे में घायल लोगों से भी मुलाकात की।

रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, अलकनंदा नदी में गिरी 26 यात्रियों से भरी गाड़ी, हादसे पर सीएम धामी ने जताया दुख

एम्स पहुंचने पर संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह सहित चिकित्सक, फैकल्टी सदस्य और अधिकारियों ने सीएम योगी का स्वागत किया। योगी ने पहले एम्स निदेशक से अपनी मां का हालचाल पूछा और उनके स्वास्थ्य और उपचार संबंधी जानकारी ली।

सीएम धामी ने ऋषिकेश एम्स पहुंचकर रुद्रप्रयाग बस दुर्घटना में हुए घायलों से की मुलाकात

बता दें कि योगी आदित्यनाथ की माता जी 7 जून से एम्स ऋषिकेश में भर्ती हैं। आंखों में परेशानी होने के कारण उनकी माता जी एम्स में भर्ती है। जिरियाट्रिक वार्ड में योगी आदित्यनाथ की मां का उपचार चल रहा है।

मां से मिलने के बाद योगी आदित्यनाथ ने रुद्रप्रयाग सड़क हादसे में घायल लोगों से भी मुलाकात की। योगी आदित्यनाथ ने सभी से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *