Site icon

विकासनगर-कुल्हाल बॉर्डर पर तनाव, पुलिस ने निहंग सिखों को रोका

विकासनगर: उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर स्थित कुल्हाल बॉर्डर पर शुक्रवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब उत्तराखंड कूच कर रहे निहंग सिखों को एहतियातन पुलिस ने बैरिकेडिंग पर रोक दिया। इस दौरान कुछ लोगों द्वारा बैरिकेडिंग पार करने का प्रयास किया गया और पथराव की घटना भी सामने आई।

प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। अधिकारियों की मौजूदगी में हालात को संभालने के प्रयास किए गए और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया।

चमोली की बेटी मुन्नी देवी ने वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीते दो स्वर्ण पदक

इस बीच, पांवटा साहिब की ओर रोके गए निहंग सिखों का भी बयान सामने आया है। उन्होंने अपनी मांगों को दोहराते हुए कहा कि वे शांतिपूर्ण ढंग से उत्तराखंड की ओर कूच करना चाहते हैं और अपनी बात सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी अपुष्ट जानकारी या अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।

Exit mobile version