Site icon

चमोली की बेटी मुन्नी देवी ने वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीते दो स्वर्ण पदक

चमोली की बेटी ने वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में 18 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

चमोली: पोखरी विकासखंड के किमोठा गांव निवासी मुन्नी देवी ने थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखंड और देश का नाम रोशन किया है।

रुद्रप्रयाग: नगरासू गुरुद्वारा विवाद का शांतिपूर्ण समाधान, सभी निहंग सिख रवाना

33 वर्षीय मुन्नी देवी ने 70 किलोग्राम वर्ग की पुल पावरलिफ्टिंग और बेंच प्रेस स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में 18 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

मुन्नी देवी इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर तीन स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उनकी यह उपलब्धि युवा खिलाड़ियों, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही है।

उनकी इस सफलता पर चमोली सहित पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे उत्तराखंड की खेल प्रतिभा की बड़ी उपलब्धि बताया है।

Exit mobile version