प्रदेशभर में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी है।

रविवार सुबह से ही उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक घने बादल छाए हुए हैं और कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश का दौर जारी है।

देहरादून समेत आसपास के इलाकों में हुई मूसलधार बारिश ने 86 वर्षों का नया रिकॉर्ड बना दिया है। लगातार हो रही वर्षा से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है।

देवप्रयाग: पानी की भारी किल्लत से परेशान लोग, सड़कों पर मशालें लेकर किया प्रदर्शन

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, रविवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं प्रदेश के अन्य पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में बिजली चमकने तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से खुले स्थानों में जाने से बचने की अपील की है।

 

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *