Site icon

Dehradun: सिंचाई नहर में हेड पर नहाते समय डूबने से किशोर की मौत, घटना से परिजनों का बुरा हाल

सौंग नदी में अठूरवाला का एक किशोर सिंचाई नहर में हेड पर नहाते समय डूब गया। जिससे उसके सिर में भी चोट आई है।

जौलीग्रांट के कालूवाला में सौंग नदी पर बने सिंचाई नहर हेड पर नहाते समय एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम और चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद किशोर को नहर के हेड से निकालकर 108 की मदद से सीएचसी डोईवाला ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया।

कालूवाला में सौंग नदी में जौलीग्रांट सिंचाई नहर का हेड है। जिसे करीब दो साल पहले बनाया गया था। सुबह काफी लोग वहां पर नहा रहे थे। इसी दौरान अठूरवाला का एक किशोर सिंचाई नहर में डूब गया।

लैंडिंग के समय हेली एम्बुलेंस क्रैश, पायलट सहित हॉस्पिटल स्टाफ सुरक्षित

वहीँ सभासद संदीप नेगी ने कहा कि किशोर अठूरवाला का रहने वाला है। सूचना पाकर किशोर के परिजन डोईवाला अस्पताल पहुंचे। डोईवाला चिकित्सा अधीक्षक डा. केएस भंडारी ने किशोर को मृत घोषित किया गया है।

 

Exit mobile version