Site icon

Pauri Garhwal: छात्र का शव कमरे में फंदे से मिला, जांच में जुटी पुलिस

श्रीनगर में एक युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस की जांच जारी है।

श्रीनगर कोतवाली क्षेत्र के घसियामहादेव में मंगलवार को एक 25 वर्षीय युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पेड़ से लटका मिला बीएलओ का शव, पति का आरोप- एसआईआर के दबाव में थी पत्नी

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अनीश कुमार (25) पुत्र वीरेंद्र कुमार, निवासी समस्तीपुर (बिहार) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अनीश गढ़वाल विश्वविद्यालय का छात्र था और हाल ही में उसने बैक परीक्षा दी थी। पुलिस के मुताबिक वह लंबे समय से अवसाद से भी जूझ रहा था।

घटनास्थल से पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं। परिजनों के श्रीनगर पहुंचने के बाद शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम किया गया, इसके बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Exit mobile version