बांसतोली में बीएलओ का शव पेड़ से लटका मिला। पति ने आरोप लगाए की उसकी पत्नी एसआईआर के दबाव में थी।
उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कांडा तहसील स्थित बांसतोली गांव में 2 अगस्त 2026 को उस वक्त शोक की लहर फेल गई जब आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं बीएलओ कमला देवी का शव पेड़ से लटका मिला। उनके पति ने एसआईआर (SIR) कार्य के अत्यधिक काम के दबाव के कारण यह कदम उठाने का आरोप लगाया है।
कांडा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
यमुनोत्री हाईवे दूसरे दिन भी बंद, यमुना का बढ़ता जलस्तर बना चिंता का कारण
परिजनों के अनुसार, एसआईआर (SIR) से जुड़े चुनावी या प्रशासनिक कार्यों का अत्यधिक मानसिक दबाव था। वहीँ मृतक के दो छोटे बच्चे भी है, घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

