रतूड़ीसेरा में दोपहर बाद पहाड़ी से भूस्खलन शुरू हो गया। रतूड़ीसेरा में बॉर्डर रोड ऑर्गनाईजेशन की ओर से पहाड़ी पर ट्रीटमेंट का कार्य किया जा रहा है। तभी पहाड़ी को काटने के दौरान भूस्खलन सक्रिय हो गया है।
गंगोत्री हाईवे पर रतूड़ीसेरा में पहाड़ी अचानक भूस्खलन शुरू हो गया है। जिसके कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। साथ ही सभी यात्रियों को सुरक्षित जगहों पर रुकने लिए कहा गया है। रतूड़ीसेरा में बॉर्डर रोड ऑर्गनाईजेशन की ओर से पहाड़ी पर ट्रीटमेंट का कार्य किया जा रहा है। पहाड़ी को काटने के दौरान भूस्खलन सक्रिय हो गया है।
उत्तराखंड की बेटी ने एक बार फिर रचा इतिहास, 8188 मीटर ऊंची माउंट चो ओयू पर फहराया तिरंगा
वहां मौजूद लोगों के अनुसार, यह गनीमत रही कि जिस समय वहां पर भूस्खलन हुआ। उस समय वहां से कोई वाहन नहीं जा रहा था, नहीं तो बड़ी दुघर्टना हो सकती थी।
जिला समन्वयक आपदा प्रबंधन विभाग जय पंवार ने बताया कि रतूड़ीसेरा में पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण दोनों ओर वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है। मौके पर मशीनरी मौजूद है, भूस्खलन रूकते ही हाईवे खोलने का प्रयास किया जाएगा।