Site icon

चमोली में सड़क हादसा, कर के ऊपर पत्थर गिरने से एक महिला की मौत, दो लोग घायल

जोशीमठ से चमोली की ओर जा रही एक कार के ऊपर पत्थर गिरने से कार सवार एक महिला की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

बद्रीनाथ राष्ट्रीय मार्ग पर बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। जोशीमठ से चमोली जा रही एक कार  के ऊपर पत्थर गिरने से कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार  सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई चक्की अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल पीपलकोटी भेजा गया है।

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूसखलन, यात्रियों की दबने की सूचना

बताया जा रहा है कि पर्यटकों का वाहन हरियाणा का है, कार अचानक सोमवार सुबह पातालगंगा के पास हादसे का शिकार हो गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया,।देर रात हुई बारिश से जगह-जगह चट्टान टूटने से पत्थर भी गिर रहे हैं। जिस कारण यात्रियों को सतर्कता पर रखने की जरूरत है।

Exit mobile version