यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने के कारण यात्रियों की दबने की सूचना। बाहरी मलबा आने के कारण अभी कुछ पता नही चला है, फ़िलहाल रेस्क्यू कार्य जारी है।
यमुनोत्री के पैदल मार्ग 9 कैची भैरव मंदिर के पास भूस्खलन हुआ है, जिसकी चपेट में श्रद्धालु आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ यात्री मलबे के नीचे दबे हुए देखे गए हैं। घटना की सूचना पर SDRF, मेडिकल टीम घटना स्थल पर मौजूद है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। मार्ग को फिलहाल तीर्थयात्रियों के लिए बंद कर दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वहां पर दो से तीन लोगों के दबे होने की सूचना है। यह सभी यात्री हैं। पुलिस और SDRF की ओर से एक यात्री को मलबे से बाहर निकालकर घायल अवस्था में उपचार के लिए पीएचसी जानकीचट्टी भेजा गया है।
जिलाधिकारी प्रशांत कुमार आर्य स्मार्ट कंट्रोल रूम उत्तरकाशी से लगातार कर रहे निगरानी। सभी संबंधित एजेंसियों को तत्काल प्रभावित क्षेत्र पर पहुंचाकर राहत बचाव कार्य करने के दिए निर्देश।

