ऋषिकेश में होटल नवरंग में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित कैसीनो का भंडाफोड़ किया।
तीर्थनगरी ऋषिकेश के आईडीपीएल पुलिस चौकी क्षेत्रा में स्थित होटल नवरंग में देर रात पुलिस ने छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित कैसीनो का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 40 लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें 10 युवतियां भी शामिल हैं।
छापेमारी के दौरान मौके से लगभग 20 हजार कॉइन, 60 हजार रुपये नगद, शराब की बोतलें, 20 रुपये के नकली नोट तथा ताश की गड्डियां बरामद की गई हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गुमानीवाला निवासी अशोक थापा इस अवैध कैसीनो का संचालन कर रहा था। वहीं, इस मामले में कुछ स्थानीय जनप्रतिनिधियों के नाम भी सामने आने की बात कही जा रही है।
सीएम धामी की पीएम मोदी से मुलाकात, राज्य के पारंपरिक उपहार किए भेंट
फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

