रामनवमी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। साथ ही रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दी।
मुख्यमंत्री की पीएम मोदी मुलाकात न केवल औपचारिक थी, बल्कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और भावनात्मक जुड़ाव को भी दर्शाती नजर आई।
सीएम ने प्रधानमंत्री उपहार स्वरूप माँ सुरकंडा देवी की प्रतिकृति, बद्री गाय का घी और प्रदेश के पहाड़ी अंचलों में होने वाले पांच प्रकार के राजमा और शहद भी भेंट किया।
मुख्यमंत्री ने इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने भारत को नई दिशा, नई ऊर्जा और आत्मविश्वास प्रदान किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री को सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित नेता बताते हुए कहा कि उनका विजन गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
गर्भवती महिलाओं के लिए शुरू हुई निःशुल्क हेलीकॉप्टर सेवा, जखोली ब्लॉक से पहली शुरुआत
सीएम धामी ने यह भी कहा कि वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में प्रधानमंत्री मोदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके नेतृत्व में भारत का मान, सम्मान और स्वाभिमान विश्व स्तर पर मजबूत हुआ है। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी प्रधानमंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस संवाद को उत्तराखंड के विकास और केंद्र-राज्य समन्वय के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
कुल मिलाकर, यह भेंट उत्तराखंड की सांस्कृतिक झलक, पारंपरिक सम्मान और विकास के प्रति साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक रही।

