आज बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने पर केदारनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब। बाबा का आशीर्वाद लेने मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी भी पहुंची।

भगवान बाबा केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। केदारनाथ धाम में आज श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम पहुंचे और पूजा-अर्चना में भाग लिया।

कपाट खुलने पर हेलिकॉप्टर से फूलों की बारिश की गई। सैकड़ों लोग इस अवसर के साक्षी बने। हर-हर महादेव और जय बाबा केदार के जयघोषों से पूरा धाम गूंज उठा।
अक्षय तृतीया के पर्व पर खुले गंगोत्री मंदिर के कपाट, जयकारों से गूँज उठा धाम

प्रधानमंत्री ने भी केदारनाथ धाम के द्वार खुलने के पवित्र अवसर पर श्रद्धा व्यक्त करते हुए श्रद्धालुओं को अपनी शुभकामनांए दीं। इसके साथ ही इस वर्ष की चारधाम यात्रा भी प्रारंभ हो गई है।
