31 मई की रात से भारत के पहले ‘नक्षत्र सभा’ की शुरूआत होने जा रही है। उत्तराखंड में एस्ट्रो टूरिज्म को लेकर यह बिल्कुल नई तरह की पहल है। जिसमें दुनिया भर के बुद्धिजीवी लोग और शोधकर्ताओं के अलावा आकाश की गहराइयों में अपनी रुचि रखने वाले फिल्म सिनेमैटोग्राफर भी आकाश में रोमांच करने वालें दृश्यों का फिल्मांकन कर पाएंगे।
प्रथम एस्ट्रो टूरिज्म का आयोजन:
31 में से 2 जून तक जॉर्ज एवरेस्ट मसूरी में प्रथम एस्ट्रो टूरिज्म का आयोजन होगा। इसमें 84 प्रतिभागी आयोजन स्थल पर स्थापित कैंपों में रात्रि प्रवास कर विशेष उपकरणों के माध्यम से ब्रह्मांड की सुंदरता को देखने का अनुभव प्राप्त करेंगे।साथ ही 1 जून से आयोजित होने वाले विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभा करने वाले 100 से अधिक प्रतिभागी रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं। नक्षत्र सभा का उद्घाटन 1 जून को प्रातः 10:30 बजे आर्यभट्ट परीक्षण विज्ञान शोध संस्थान के निर्देश एवं अन्य गणमान्य की उपस्थिति में होगा।
बता दें, उत्तराखंड इस तरह के बेहद नए टूरिज्म कांसेप्ट को लाने वाला पहला राज्य है। इसमें उत्तराखंड की उन तमाम जगहों को चिन्हित किया गया है, जहां वातावरण स्वच्छ होने की वजह से आसमान साफ नजर आता है। इसी के चलते 31 मई से जून के पूरे महीने तक उत्तराखंड में पहली नक्षत्र सभा का आयोजन किया जा रहा है।
पापा के डर से लड़की ने खाया जहर, इलाज के दौरान हुई मौत
एस्ट्रो टूरिज्म को बढ़ावा देना कैंपन का उद्देश्य:
उत्तराखंड टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड ने भारत की अग्रणी एस्ट्रो टूरिज्म कंपनी स्टारस्केप्स के साथ मिलकर ‘नक्षत्र सभा’ का आयोजन कर रही है। यह देश में एस्ट्रो टूरिज्म को बढ़ावा देने के मकसद से पहला सालाना कैंपेन है। नक्षत्र सभा के जरिए संपूर्ण एस्ट्रो टूरिज्म अनुभव प्रदान करने की योजना बनाई गई है, जिसके अंतर्गत स्टारगेजिंग, स्पेशल सोलर ऑब्जर्वेशन, एस्ट्रोफोटोग्राफी प्रतियोगिताएं, कैंपिग अंडर द स्टार्स समेत अन्य कई एक्सक्लूसिव गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
एस्ट्रोनॉमी टूरिज्म के लिए अनुकूल कई डेस्टिनेशन मौजूद:
पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे ने बताया कि उत्तराखंड में एस्ट्रोनॉमी टूरिज्म के लिए अनुकूल कई डेस्टिनेशन मौजूद हैं। उत्तराखंड की विशाल वन संपदा और स्वच्छ प्रकृति एस्ट्रो टूरिज्म के लिए सहयोगी है। मसूरी जॉर्ज एवरेस्ट में जून में लगने वाली नक्षत्र सभा को लेकर सचिन कुर्वे ने कहा कि यह भारत में इस तरह का पहला एस्ट्रो टूरिज्म कैंपने हैं। हमारा मकसद दुनियाभर से आने वाले पर्यटकों को ब्रह्मांड के रोमांच का अनुभव कराना हैं।

