Site icon

पापा के डर से लड़की ने खाया जहर, इलाज के दौरान हुई मौत

हल्द्वानी में इंटर की परीक्षा में दो बार फेल एक छात्रा जहर खा लिया। पिता के डर की वजह से उसने अपने पिता को बताया कि वह पास हो गई। 

बता दें, हल्द्वानी के दीना हल्दूचौड़ निवासी एक छात्रा इंटर की परीक्षा में दो बार फेल हो गई। जिस कारण वह डर गई और उसने पापा को बताया कि वह पास हो गई। बुधवार को उसने विषैला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार दीना हल्दूचौड़ निवासी सतपाल सिंह गंगवार टनकपुर में नौकरी करते हैं। उनकी बेटी कोमल इंटर की परीक्षा में दूसरे बार फेल हो गई। जब इंटर का रिजल्ट आया तो उसने अपने पापा को फोन करके बताया कि वह पास हो गई है। परिवार वालों के अनुसार वह सहमी-सहमी रहने लगी। पापा से झूठ बोलने की डर से उसने 29 मई को जहरीला पदार्थ खा लिया।

जब उसकी तबियत बिगड़ी तो उसने अपनी मां को बताया कि उसने सल्फास खा ली है। पापा से उसने झूठ बोला है। वह इंटर में फेल हो गई थी। इसके बाद परिजन उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Exit mobile version