सुबह- सुबह नैनीताल में एक अग्निकांड हो गया। एक गोदाम में लगी आग में छह दो पहिंया वाहन जलकर खाक हो गए। 

नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में बीडी पांडे अस्पताल के पीछे गोदाम में बुधवार सुबह आग लग गई। वहां पार्क छह दो पहिंया वाहन भी आग की चपेट में आ गए।

बता दें कि यह घटना सुबह चार बजे की है। आसपास के लोगों को जैसे ही पता चला। लोगों ने दमकल को सूचना दी लेकिन तब तक वहां पार्क छह दो पहिंया वाहनों में भी आग लग चुकी थी।

चमोली में दो लोको ट्रेनों की टक्कर, 60 से ज्यादा लोग घायल

सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया। एसएसओ देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। आग किसी अराजक तत्व ने लगाई या बिजली के शॉट सर्किट से लगी इसकी जांच की जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *