निहंग सरदारों का एक दल एम्स पहुंचा और घायल निहंग से मुलाकात कर उसका हालचाल जाना।
कर्णप्रयाग में निहंग सरदारों और स्थानीय युवाओं के बीच हुई मारपीट में घायल एक निहंग का ऋषिकेश एम्स में इलाज चल रहा है। घायल निहंग से मुलाकात के बाद निहंग सरदारों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने एम्स में मिल रहे उपचार की सराहना की। उन्होंने कहा कि घायल निहंग का इलाज बेहतर तरीके से किया जा रहा है और प्रशासन भी पूरा सहयोग कर रहा है।
विकासनगर-कुल्हाल बॉर्डर पर तनाव, पुलिस ने निहंग सिखों को रोका
गौरतलब है कि बीते गुरुवार को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा पर कुल्हाल चेक पोस्ट पर रोके गए निहंगों ने प्रशासन के सामने कई मांगें रखी थीं। इनमें एम्स में भर्ती घायल निहंग से मुलाकात की अनुमति भी शामिल थी।
हालांकि, पुलिस और एम्स प्रशासन ने निहंगों के एम्स पहुंचने की जानकारी से इनकार किया था, लेकिन बाद में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से साफ हो गया कि निहंगों का एक दल अस्पताल पहुंचा और घायल साथी से मुलाकात की।
वीडियो में निहंग सरदारों ने सभी संगतों से शांति बनाए रखने की अपील भी की।
