न्यूयार्क के रहने वाले नौ यात्री बदरीनाथ धाम से भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर टेम्पो-ट्रैवलर से ऋषिकेश लौट रहे थे। तभी उनका वाहन हादसे का शिकार हो गया।

बुधवार दोपहर बदरीनाथ-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग से पांच किमी दूर नरकोटा में अचानक पहाड़ी से एक भारी भरकम बोल्डर यात्रियों से भरे एक टेम्पो ट्रैवलर वाहन की खिड़की तोड़ते हुये अंदर जा घुसा। जिसके कारण वाहन में सवार दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सभी यात्रियों को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग ले आई। दो यात्रियों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य यात्रियों का उपचार चल रहा है। वाहन में नौ यात्री और एक वाहन चालक सवार थे। सभी यात्री अमेरिका के न्यूयार्क के रहने वाले हैं। यात्रियों की पहचान उनके चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन से की गई। यात्री 22 मई को दिल्ली पहुंचे थे। 24 मई को चारधाम यात्रा पर निकले थे। गंगोत्री-यमुनोत्री के दर्शन के बाद बदरी-केदार की यात्रा से लौटते समय रुद्रप्रयाग के निकट ये हादसा हो गया। वाहन में सवार यात्री का नाम अमित सिंकदर (62) और बुधदेव मजूमदार(74) साल है। मूल रूप से सभी यात्री भारतीय हैं। ये पिछले कई वर्षों से अमेरिका के न्यूयार्क में रह रहे थे।

मतगणना ड्यूटी से हटाए गए राठ महाविद्यालय पैठाणी के 16 शिक्षक, गणेश गोदियाल ने दिया करारा जवाब

पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने बताया बदरीनाथ हाईवे पर नरकोटा के निकट ये हादसा हुआ है। इसमें दो यात्रियों की मौत हुई है, जबकि अन्य सामान्य घायल हैं।जिनका उपचार चल रहा है। पुलिस शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही कर रही है। मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *