Site icon

Dehradun: इलाज के दौरान हुई मरीज़ की मौत, परिजनों ने किया धरना

प्राइमस अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज़ की मौत हो गई। मृतक के परिजनो ने लापरवाही का आरोप लगाया और हंगामा करने लगे। प्राइमस हॉस्पिटल के बाहर रोड पर  शव को लेकर परिजन धरने पर बैठे गए। 

बुधवार को देहरादून के रायपुर क्षेत्र स्थित प्राइमस अस्पताल में इलाज के दौरान एक मरीज़ की मौत हो गई थी। वहीँ परिजन अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कल से धरना दे रहे हैं। ग़ुस्साए परिजनों और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने दोनों तरफ़ की सड़क बंद कर दी थी।

सेलाकुई: परफ्यूम की फैक्टरी में अचानक लगी आग, सिलिंडर के धमाके की आवाज

इसके बाद परिजनों ने आज थाने में ढाई घंटे तक धरना दिया था। एसपी जया बलूनी भी मौके पर पहुंचीं। वहीं, अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रही।

Exit mobile version