Site icon

Dehradun: सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई बैठक, दून में नियो मेट्रो पर सहमति

सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई  कैबिनेट बैठक में दस प्रस्ताव आए। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. दिवाकर भट्ट को श्रद्धांजलि दी गई।

बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर चर्चा। पर्यावरण संरक्षण का लेखा जोखा सदन पटल पर रखने पर सहमति बनी है। अभियोजन विभाग में नए पदों के गठन को मंजूरी मिल गई। साथ ही अतिरिक्त 46 सहायक अभियोजन अधिकारी के सृजित किए जाने पर निर्णय लिया। ऊर्जा विभाग का 2022-23 का वार्षिक प्रतिवेदन सदन पटल पर रखा। श्रम विभाग का मामला में रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक महिला कर्मकारों को काम करने की आजादी है। उनकी लिखित सहमति के बाद सुरक्षा भी देनी होगी।

Dehradun: पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट का आज अपने निवास पर निधन

वहीं, दुकान और आस्थापन अध्यादेश के तहत इसकी तीन धाराओं में संशोधन होगा। इससे छोटे प्रतिष्ठानों पर असर नहीं पड़ेगा। बड़े प्रतिष्ठानों को नियम लागू करने होंगे। शिक्षा विभाग- उदयराज इंटर कॉलेज काशीपुर व अन्य मामले में पुनः परीक्षण का फैसला लिया गया है। चयन प्रोन्नत वेतनमान मामले में अतिरिक्त वेतन वृद्धि मामले में परीक्षण होंगे। देहरादून में नियो मेट्रो पर कैबिनेट की सहमति बनी है। इसके अलावा आवास व शहरी विकास मंत्रालय ने कुछ परामर्श दिए हैं। उनको समाहित करने पर सहमति भी बनी है। मानव वन्य जीव संघर्ष राहत वितरण के तहत मृतक आश्रितों को 6 के बजाय 10 लाख की गई।

Exit mobile version