देश भर में ठंड का कहर जारी है। उत्तराखंड में भी कहीं बर्फबारी तो कहीं कोहरे से लोग ठिठुर रहे हैं। वहीं, अभी तक बारिश नहीं होने से सूखी ठंड मैदान से लेकर पहाड़ तक खूब सता रही है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, राजधानी में आज आसमान साफ रहेगा लेकिन सुबह के समय धुंध रहने की संभावना है।
जॉली ग्रांट में बड़ा हादसा, जंगल गए दंपति पर हाथी ने किया हमला, लहू लोहान मिला शव
उत्तराखंड में इन दिनों मैदानी इलाकों में कोहरे और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। मैदानी क्षेत्रों में सुबह से ही कोहरे का प्रभाव दिख रहा है। वहीं राज्य के कई इलाकों में फिलहाल आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।
जॉली ग्रांट में बड़ा हादसा, जंगल गए दंपति पर हाथी ने किया हमला, लहू लोहान मिला शव
वहीं मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 11 जनवरी को 3000 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। वहीं आज प्रदेशभर का मौसम शुष्क बने रहने की आशंका है। फिलहाल किसी भी जिले के लिए कोई चेतावनी नहीं है।
साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद निचले इलाकों में तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। राजधानी देहरादून में पिछले दो दिनों में पारा चार डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। आने वाले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

