Site icon

चमोली नंदप्रयाग में बादल फटने से मचा हड़कंप, नदियों का बड़ा जलस्तर

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में बीते दो दिनों से बारिश ने भरी तबाही मचाई है। नंदप्रयाग के पास बादल फटने से हड़कंप मच है। नदियों का जलस्तर बढ़ चुका है।

Chamoli: पहली बारिश ने मचाई तबाही, मलवा आने के कारण दो वाहन एक स्कोर्पियो और एक अल्टो गाड़ी मलबे में दबी

बता दें कि उत्तराखंड में पहाड़ी जिलों में बीते दो दिनों से जोरदार बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण कई जगहों पर बड़ा नुकसान हुआ है। चमोली जिले से मिली जानकारी के अनुसार नन्दप्रयाग के पास बादल फटने की सूचना है।पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है, किसी भी तरह के जनहानि की सूचना नहीं है। चमोली पुलिस ने एक्स पर पोस्ट कर ये जानकारी दी है। चमोली पुलिस ने बताया कि उनकी टीम मौके पर मौजूद है।

Haridwar: जेल में बंद 15 कैदी एचआईवी पॉजिटिव, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पहले ही 10 और 11 अप्रैल को उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की थी। देहरादून, पौड़ी, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई थी, जिसकी रफ्तार 50 से 80 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों तक उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

 

Exit mobile version