Site icon

Chamoli: पहली बारिश ने मचाई तबाही, मलवा आने के कारण दो वाहन एक स्कोर्पियो और एक अल्टो गाड़ी मलबे में दबी

चमोली के थराली में मूसलाधार बारिश से सड़़के हुई अवरुद्ध, मलवा आने के कारण दो वाहन एक स्कोर्पियो और एक अल्टो गाड़ी मलबे में दबी।


बुधवार शाम लगभग 4:30 बजे हुई भंयकर बारिश के कारण नगर पंचायत थराली में सरस्वती शिशु मंदिर थराली के समीप बेरकांडे गधेरे में मलवा आने के कारण दो वाहन एक स्कोर्पियो और एक अल्टो गाड़ी मलबे में दबी। साथ ही देवराड़ा गधेरा,भेंटा छा भयो गधेरा, केदारबगड़ गधेरा,बुसेड़ी गधेरा भी उफान पर है।

Roorkee: अन्तर्ऱाज्यीय वाहन चोर गिरोह का भांडाफोड़, 3 सदस्य गिरफ्तार, चोरी के कुल 16 दोपहिया वाहन और 02 दोपहिया के पार्ट्स बरामद

वहीं कर्णप्रयाग- ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग देवराड़ा गधेरे में मलवा आने से नासिर बाजार के समीप अवरुद्ध हो गया, प्रशासन के निर्देश पर बीआरओ राष्ट्रीय राजमार्ग को खोलने मे जुट गया हैं ,वहीं थराली- देवाल मोटर मार्ग के कल तक खुलने की संभावना लग रही हैं, इस दौरान किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।मौके पर पुलिस व प्रशासन की टीम मौजूद हैं।

Exit mobile version