Site icon

चमोली- रुद्रप्रयाग में आफत की बारिश, 8 जिलों में बाढ़ की चेतावनी

कालीमठ घाटी के चिलोंड में लगातार बारिश के चलते गौशाला ध्वस्त हुई। साथ ही 6 से 7 मवेशी दबे होने की सूचना प्राप्त हुई है।

रुद्रप्रयाग जिले में भारी बारिश का कहर जारी है। कई सड़कें बाधित और गांव में तबाही हुई है। वहीं केदारनाथ हाईवे बांसबाड़ा और काकड़ा गाड़ बंद  हो गया।

चमोली जिले के जोशीमठ-नीति घाटी को जोड़ने वाला पुल तमक नाले में रात्रि 2 बजे अधिक जल प्रलय आने से ध्वस्त हो गया।

वहीं बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय जनपदों और उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं बारिश को लेकर येलो अलर्ट है। फिलहाल मंगलवार तक मौसम इसी तरह बने रहने की संभावना है। अगले तीन दिन के लिए भारी बारिश का यह रेड अलर्ट जारी किया है।

Jammu Kashmir: वैष्णो देवी मंदिर यात्रमार्ग पर भूस्खलन होने से 30 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी

मौसम विभाग के हाइड्रो मेट डिवीजन ने 8 जिलों में बाढ़ की चेतावनी दी है। प्रदेश में इस समय मलबा आने से 166 रास्‍ते बंद है जबकि सात पुल बह गए हैं। आपदा के चलते 155 गांव में बिजली आपूर्ति ठप हो रखी है। चमोली से नंदा नगर का बाजार मलबे की चपेट में आ गया है।

Exit mobile version