चमोली जिले से एक मासूम छात्र ने जान की परवाह न करते हुए अपने दोस्त को भालू के हमले से बचाया।

सेलाकुई: परफ्यूम की फैक्टरी में अचानक लगी आग, सिलिंडर के धमाके की आवाज

शनिवार सुबह पोखरी विकासखंड के जूनियर हाईस्कूल हरिशंकर के कक्षा 6 के दो छात्र, देवेश और पंकेश, रोज की तरह स्कूल जा रहे थे। जैसे ही वे आंगनवाड़ी केंद्र के पास पहुंचे, झाड़ियों में छिपे एक भालू के बच्चे ने अचानक देवेश पर हमला कर दिया और उसका पैर अपने मजबूत जबड़ों में जकड़ लिया।

इस हमले से देवेश बुरी तरह घबरा गया और चीखने लगा। तभी देवेश के साथ चल रहे पंकेश वहां से भागा नहीं, बल्कि अपने दोस्त की जान बचाने के लिए भालू के बच्चे पर पत्थर फेंका, जिससे भालू का बच्चा भाग गया।

सेलाकुई: परफ्यूम की फैक्टरी में अचानक लगी आग, सिलिंडर के धमाके की आवाज

इसके बाद शोर सुनकर स्कूल के शिक्षक मनबर सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल देवेश को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी ले गए। घटना में देवेश के पैर पर भालू के बच्चे के नाखूनों के हल्के निशान आए हैं।

डॉ. मोहनी ने अनुसार देवेश की हालत अब स्थिर है और उसे उपचार के बाद घर भेज दिया है।

इस साहसी घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में है, लेकिन साथ ही वन्य जीवों के हमले से ग्रामीणों में भारी दहशत है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए। स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *