पहाड़ों की रानी मसूरी में एक बड़ा हादसा हो गया। जहाँ एक कार अनियंत्रित होकर एक सड़क से दूसरी सड़क पर जा गिरी जिसमें सवार व्यक्ति की मौत हो गई। कार पेराफिट को तोडते हुए नीचे सड़क पर जा गिरी जिससे कार से परखछे उड गए।
वहीँ घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस, फायर सर्विस, 108 एम्बुलेंस और उप जिला चिकित्सालय की टीम मौके पर पहुची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे व्यक्ति को निकालकर उप जिला चिकित्सालय की एम्बुलेंस से उप जिला चिकित्सालय भेजा गया।
उप जिला अस्पताल मसूरी के डॉक्टर खजान सिंह ने बताया कि कार चालक को लहूलुहान हालत में अस्पताल लाया गया था। उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी. उसके सिर पर गहरी चोट लगी थी। जिस कारण उसकी मौत होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल पाएगा।
रामनगर: काशीपुर में पकड़ा गया 20 फीट लंबा और 1 क्विंटल 75 किलो का विशाल अजगर
मसूरी कोतवाल संतोश सिंह कंवर ने बताया कि प्रथम दृश्टता कार तेज गति में रही होगी जिस कारण कार अनियंत्रित हो गई होगी। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है वही घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है मृतक के षव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

