पौड़ी गढ़वाल जिले के दुगड्डा–कोटद्वार मार्ग के मध्य एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गई। वाहन के अंदर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
1 अप्रैल को रात लगभग 9 बजे कोतवाली कोटद्वार के अंतर्गत चौकी दुगड्डा को सूचना प्राप्त हुई कि दुगड्डा–कोटद्वार मार्ग के मध्य एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गई है। साथ ही वाहन सवार एक व्यक्ति को कई गंभीर चोटें अयीन हैं।
देहरादून में पुलिस ने 25 क्लब, बार और होटलों में मारा छापा, दो को नोटिस
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी दुगड्डा द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने पाया की हल्द्वानी पुलिया के समीप उक्त कार पुलिया की पैराफिट को क्षतिग्रस्त करते हुए लगभग 20 मीटर गहरी खाई में जा गिरी थी। निरीक्षण के दौरान वाहन के अंदर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में फंसा हुआ है। जिसके सिर पर गंभीर चोटें आई थीं तथा वह स्वयं बाहर निकलने में असमर्थ था। पुलिस टीम द्वारा राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की सहायता से घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला।
Rishikesh: होटल में चल रहा अवैध कैसीनो पर पुलिस का छापा, 40 लोग हिरासत में!
इसके उपरांत घायल को तत्काल 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालय कोटद्वार भेजा गया, जहाँ उसका उपचार जारी है।

