दारमा घाटी को जोड़ने वाली सोबला-ढाकर पर पंगबावे की पहाड़ी खतरनाक रूप ले रही है। पहाड़ी दरकते ही यात्रियों की जीप पर बोल्डर गिर गए।
21 वर्षीय अग्निवीर रोहित सिंह जम्मू में बलिदान, 20 गढ़वाल राइफल्स में थे तैनात
पंचाचूली दर्शन कर लौट रहे राजस्थान के यात्रियों की जीप पर पहाड़ी से बोल्डर गिर गए। इस घटना में चालक सहित एक यात्री की मौत हो गई जबकि चार घायल हुए हैं। बोल्डर के नीचे दबी जीप को कटर से काटकर मृतकों और अन्य यात्रियों को बाहर निकाला गया।

बीआरओ ने एंबुलेंस द्वारा जीप में सवार अन्य चार घायलों को धारचूला सीएचसी पहुंचाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
