रुड़की में गंगनहर के शास्त्री नगर में दूध की एक डेयरी में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गयी। देखते ही देखते आग ने अपना विकराल रूप ले लिया और डेयरी के मालिक ने दुकान से निकल कर अपनी जान बचाई ।

बता दे की शाहपुर गांव निवासी आलम नाम के एक व्यक्ति की शास्त्री नगर में दूध की डेयरी है जहाँ शुक्रवार को करीब 12:00 बजे अचानक से फ्रिज मैं आग लग गई। आलम इससे पहले कुछ समझ पाता तब तक आग बहुत फ़ैल चुकी थी। जिसके बाद आलम ने बड़ी समझदारी से डेयरी से निकलकर अपनी जान बचाई।

उत्तरकाशी में हुआ हेलीकॉप्टर क्रैश, हादसे में छाया 6 यात्रियों की मौत, एक की हालत गंभीर

वहां मौजूद लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं लगी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक आग में लाखों का सामान जल कर राख हो चुका था।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *