लालकुआं वीआईपी गेट के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग में विशालकाय ट्रक और कार की हुई सीधी टक्कर। इस हादसे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें नाजुक अवस्था में हल्द्वानी के एसटीएच अस्पताल भेजा गया। जहां दोनों की मौत हो गई।
बीती रात लगभग 2 बजे ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में लालकुआँ मिस्त्री लाइन के पास हाईवे पर बने कट में एक बड़ा ट्रक नगला की ओर से लालकुआं को आ रही कार से अचानक टकरा गई, इस दुर्घटना के बाद कार में सवार दो घायल व्यक्ति जिन्हें रात्रि चौकीदार व अन्य प्रत्यक्ष दर्शियों द्वारा काफी देर की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
मधुमक्खियों के झुंड ने किया परिवार पर हमला, महिला समेत चार घायल, एक की मौत
मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एम्बुलेंस की सहायता से हल्द्वानी के डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय पहुंचाया, जहां पंकज शर्मा उम्र 45 वर्ष निवासी लालबाग गाजियाबाद को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि उनके साथी जगत सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी दिल्ली की उपचार के दौरान मौत हो गई, कोतवाली पुलिस द्वारा उक्त घटना की सूचना दोनों मृतकों के परिजनों को दी गई।
उपनल कर्मी को हटाने पर रीजनल पार्टी आक्रोशित, एमडी से करेगी बहाली की मांग
इससे पहले भी पिछले कुछ दिनों से कई गंभीर सड़क दुर्घटनाएं भी वहां हो चुकी है, परंतु उक्त मामले में कोई भी संज्ञान नहीं ले रहा है।

