Site icon

मधुमक्खियों के झुंड ने किया परिवार पर हमला, महिला समेत चार घायल, एक की मौत

गांव चकरपुर में एक परिवार पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इसमें 51 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी और दो बेटों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर मिलते ही ग्रामीणों में खलबली मच गई।

बाजपुर: दरअसल सोमवार दोपहर पौने गांव चकरपुर निवासी 51 वर्षीय केशव शरणअपने परिजनों के साथ मकान का मरम्मत कार्य कर रहे थे। अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने केशव शरण पर हमला कर दिया। बचाने पहुंचे परिवार के अन्य लोगों पर भी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। परिवार के लोगों को भगाने का मौका तक नहीं मिला।

Uttarakhand: प्रशासनिक बदलाव, कई अधिकारियों के एक साथ तबादले

तभी मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग लगाकर धुंआ और अन्य तरीके से मधुमक्खियों को भगाने की कोशिश की। मधुमक्खियों के हमले से केशव शरण गंभीर रूप से घायल हो गए।

Rudraprayag: धोखाधड़ी से नौकरी पाने वाले दो शिक्षक हुए निलंबित, मिली 5-5 साल की कठोर कारावास की सजा

जिसके बाद आनन फानन में उन्हें गांव स्थित एक क्लीनिक में ले जाया गया। जहां डाक्टर ने सरकारी अस्पताल ले जाने को कहा। फिर ग्रामीण उन्हें सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने केशव शरण को मृत घोषित कर दिया। जबकि मृतक की पत्नी ज्योति, उसका बेटा हर्षित, विवेक और छोटी बेटी मन्नू बुरी तरह घायल है और उनका सभी का इलाज चल रहा है।

Exit mobile version