गौचर नगर में दो बाइक सवारों एक दुर्घटना हो गयी। युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर बीस मीटर नीचे खाई में जा गिरी।  हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया।

Dehradun: बेरोजगारी व ड्रग्स के खिलाफ युवा शक्ति की हुंकार, “नौकरी दो नशा नहीं” मांग को लेकर सचिवालय कूच

चमोली गौचर नगर में बीआरओ ग्रेफ आफिसर्स मेस के समीप मोड़ पर एक बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार एक युवक की मौत और एक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बाइक में सवार दोनों युवक हरिद्वार से अपने गांव शादी में शामिल होने जा रहे थे। दोपहर करीब एक बजे मैस के मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बीस मीटर नीचे खाई में जा गिरी।

आउटसोर्स कर्मी को हटाने पर रीजनल पार्टी आक्रोशित, एमडी को बहाली की मांग का दिया ज्ञापन

मौके पर पुलिस पहुची और उनके द्वारा एसडीआरएफ को भी बुलाया गया पुलिस तथा एसडीआरएफ की मदद से दोनों व्यक्तियों को ऊपर निकला गया। दोनों में से एक बेहोशी की हालत में था। इस दौरान दोनों को अस्पताल गोचर ले जाया गया। बाइक में सवार एक व्यक्ति (25 वर्षीय) संतोष सिंह पुत्र सुमन सिंह निवासी ग्राम पुडियानी थाना कर्णप्रयाग की मृत्यु हो गई है। वहीं दूसरा घायल (26 वर्षीय) व्यक्ति कृष्णा नेगी पुत्र नरेन्द्र सिंह नेगी ग्राम पुडियानी थाना कर्णप्रयाग पर हल्की-फुल्कीचोटे हैं। मृतक व्यक्ति का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग ले जाया गया है। मृतक व घायल के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

 

 

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *