उत्तरकाशी जनपद के तहसील मोरी के अंतर्गत राजस्व ग्राम ओडाटा के मोरा तोक की गुजर बस्ती में एक मकान के ढहने की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मृत्यु हो गई है। यहाँ गुलाम हुसैन के मकान की दीवार अचानक ढह गई, और परिवार के चार सदस्य मलबे में दब गए और उनकी मौत हो गई।

यह हादसा रात करीब दो बजे हुआ, जब सभी लोग घर में सो रहे थे। हादसे में मरने वालों की पहचान गुलाम हुसैन (26 वर्ष) पुत्र अली अहमद, उनकी पत्नी रुकमा खातून (23 वर्ष), तीन वर्षीय पुत्र आबिद और 10 माह की पुत्री सलमा के रूप में हुई है।
देहरादून में सड़क हादसा, दो गाड़ियों की टक्कर में 1 की मौत अन्य 2 लोग हुए घायल
घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार मोरी जब्बर सिंह असवाल, राजस्व उप निरीक्षक, एसडीआरएफ और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। बचाव कार्य तत्काल शुरू किया गया, लेकिन सभी चारों की जान नहीं बचाई जा सकी।
Pauri Garhwal: देवप्रयाग मोटर मार्ग के पास दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दीवार गिरने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन क्षेत्र में हुई हालिया भारी बारिश या मकान की स्थिति को एक संभावित कारक के रूप में देखा जा रहा है। प्रशासन द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। वहीं गुलाम हुसैन कच्चा मकान बनाकर रह रहा था, जो हादसे का शिकार हो गया।
