Site icon

उत्तराखंड की बेटी ने एक बार फिर रचा इतिहास, 8188 मीटर ऊंची माउंट चो ओयू पर फहराया तिरंगा

पिथौरागढ़ की रहने वाली शीतल राज ने 8188 मीटर ऊंची Mount Cho Oyu पर तिरंगा लहराकर इसे फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनकर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है।

 

सीमांत जिले पिथौरागढ़ की रहने वाली शीतल राज माउंट चो ओयू को फतह कर न सिर्फ अपने जिले और उत्तराखंड, बल्कि पूरे देश का नाम दुनिया में रोशन कर दिया। शीतल राज माउंट चो ओयू को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बन गई है। शीतल राज की इस उपलब्धि पर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

SGRR: गरबा, डांडिया व पहाड़ी मंडाण की मधुर धुनों से यादगार बना नवरंग डांडिया

उन्होंने 8 अक्टूबर, 2024 को सुबह करीब 8 बजे (चाइनीज़ टाइम) माउंट चो ओयू पर तिरंगा फहराया था। शीतल राज ने इससे पहले माउंट एवरेस्ट, माउंट अन्नपूर्णा, और माउंट कंचनजंघा समेत कई चोटियों पर सफलतापूर्वक आरोहण किया है। शीतल राज ने 15 अगस्त, 2021 को यूरोप की सबसे ऊंची माउंट एल्ब्रुस चोटी पर भी भारतीय झंडा फहराया था।

सवारियों की आड़ में पहाड़ से कर रहे थे चरस तस्करी, उत्तरकाशी से देहरादून आ रही बस में पुलिस को मिली ढाई किलो चरस

उन्हें भारत सरकार के सर्वोच्च साहसिक सम्मान तेंजिंग नॉर्गे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड 2021 से भी नवाज़ा गया है। साथ ही वह उत्तराखंड टूरिज्म डिपार्टमेंट में विशेषज्ञ के रूप में संविदा में तैनात हैं।

 

 

 

 

Exit mobile version