Site icon

उत्तराखंड में बदला मौसम, देहरादून समेत कई जिलों में हुई बारिश

उत्तराखंड में शुक्रवार सुबह मौसम का बदला मिजाज। देहरादून समेत कुछ इलाकों में हुई हल्की बारिश। 

उत्तराखंड में इस बार ठंड के मौसम में बारिश बर्फबारी का कोई नामोनिशान देखने को नहीं मिला। अब शुक्रवार सुबह देहरादून में हल्की बारिश होने लगी है। जिससे थोड़ी ठंड बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

डोडा में भारतीय सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 10 बहादुर जवान शहीद

मौसम विभाग द्वारा दिनांक 23 जनवरी को उत्तराखण्ड में बारिश एवं बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई थी। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, अल्मोड़ा एवं नैनीताल जनपदों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया।

Exit mobile version