चमोली में दो लोको ट्रेनें एक ही ट्रैक पर टकरा गए। इस हादसे में 60 से ज्यादा लोग घायल हो गए। ट्रेन में 109 कार्मिक/मजदूर सवार थे।

कोतवाली चमोली क्षेत्र अंतर्गत पीपलकोटी में निर्माणाधीन टीएचडीसी पावर प्रोजेक्ट में एचसीसी कंपनी द्वारा टनल निर्माण कार्य चल रहा है। लगभग 7.50 किमी टनल का निर्माण पूर्ण हो चुका है।
मंगलवार देर रात को दो लोको ट्रेनें एक ही ट्रैक पर आ जाने से आपस में टकरा गईं, जिससे कुछ मजदूर घायल हुए हैं।

बता दें की 58 मजदूरों को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया है। 18 मजदूरों को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पीपलकोटी स्थित विवेकानंद हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। साथ ही लगभग 5 मजदूरों को सामान्य फ्रैक्चर होने की जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चमोली द्वारा दी गई है।

अल्मोड़ा दर्दनाक हादसा,खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, कई लोगों की मौत

वहीँ घटना के समय अंदर जाने वाली ट्रेन में 109 कार्मिक/मजदूर सवार थे। बाहर की ओर स्किड होकर आने वाली ट्रेन खाली थी। टनल के भीतर कोई भी मजदूर या कार्मिक फंसा नहीं है।

मिली जानकारी के अनुसार मजदूर बिहार, झारखंड, उड़ीसा, मध्य प्रदेश, पंजाब एवं एक मजदूर जम्मू-कश्मीर से संबंधित है।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *