पौड़ी गढ़वाल में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से लौट रही कार गहरी खाई में गिर गई। जिसमें सवार पूरा परिवार इस हादसे में अपनी जान गवा बैठा।
बता दे की उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहां सतपुली इलाके में दिल्ली से लौट रहे परिवार की कार गहरी खाई में जा गिरी। यह दृश्य इतना भयानक था कि पूरा परिवार इस हादसे की चपेट में आ गया। इसमें एक ही परिवार के 3 लोगों की जान चली गई। देवभूमि में निर्भय कार्य करे मातृशक्ति : कुसुम कांडवाल
वहीं, हादसे की सूचना मिलने ही मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया और शवों को खाई से बाहर निकाला। जिसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
Dehradun: जौली ग्रांट एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मची अफरा तफरी, टर्मिनल खाली कराया
बताया जा रहा है कि कार में एक महिला और 2 पुरुष सवार थे, जो एक ही परिवार के सदस्य थे। विनोद सिंह नेगी पुत्र सोहन सिंह (उम्र 59 वर्ष), निवासी- कुठार गांव, पौड़ी गढ़वाल, चम्पा देवी पत्नी विनोद सिंह नेगी, निवासी- कुठार गांव, पौड़ी गढ़वाल, गौरव पुत्र विनोद सिंह नेगी, निवासी- कुठार गांव, पौड़ी गढ़वाल
जानकारी के अनुसार कार सवार लोग दिल्ली से अपने गांव कुठार गांव (पौड़ी गढ़वाल) जा रहे थे। तभी गुमखाल के पास द्वारीखाल में उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में पूरा परिवार खत्म हो गया।