Site icon

पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा! गहरी खाई में गिरी गाड़ी, आठ लोगों की मौत

पिथौरागढ़ में बड़ा हादसा! मुवानी से बकटा जा रही मैक्स टैक्सी गाड़ी खाई में गिर गई। गाड़ी में 13 लोग सवार थे जानकारी मिली है किसी हादसे में आठ लोगों की जान चली गई। 

पिथौरागढ़ में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ है। मुवानी से बकटा जा रही मैक्स टैक्सी गाड़ी 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है की गाड़ी में 13 लोग सवार थे जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना सोनी पल के पास घटी है।

देवप्रयाग में भूस्खलन! हादसे में 2 लोग घायल, पहाड़ी से गिर रहे बड़े- बड़े पत्थर

हादसे के बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य शुरू किया। सभी लोगों को रेस्क्यू कर ऊपर लाया गया। वहीं घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है। वही गाड़ी के खाई में गिरने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है।

Exit mobile version