Site icon

Rishikesh: मूल निवास, भू-कानून की मांग को लेकर स्वाभिमान महारैली, सड़कों पर उतरे हजारों लोग

मूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति की ओर से ऋषिकेश में स्वाभिमान महारैली निकाली गई। से मूल निवास, भू-कानून की मांग को लेकर बड़ी संख्या में समिति के सदस्य एकत्रित हुए।

उत्तराखंड अपने जल, जंगल, पहाड़ बचने की लडाई काफी समय से लड़ रहा है, यानि की सरकार से मूल निवास, भू-कानून लागु अर्ने की मांग कई समाये से कर रहा है।

वहीँ 29 सितम्बर को मूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति की ओर से ऋषिकेश में स्वाभिमान महारैली निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में समिति के सदस्य एकत्रित हुए। इस दौरान  सरकार से मूल निवास, भू-कानून की मांग की। साथ ही प्रदेश में बढ़ते नशे के अपराध को दूर करने की भी मांग की। साथ ही इस महारैली मे कई महिलाये और बुजर्ग भी शामिल रहे। ये महारैली आईडीपीएल से त्रिवेणीघाट तक निकाली गई।

प्रधानमंत्री मोदी जी ने मोटे अनाज को दिलाई नई पहचान, पहाड़ का भोजन सभी पोषक तत्वों युक्त, 7वें राष्ट्रीय पोषण माह पर महिला आयोग ने किया जागरूक

समिति संयोजक मोहित डिमरी ने कहा कि समिति लंबे समय से प्रदेश में सशक्त भू-कानून और मूल निवास की मांग कर रही है। सशक्त भू-कानून नहीं होने से उत्तराखंड की शांत वादियां अपराध का अड्डा बन गई हैं।

प्रदेश में ड्रग्स माफिया, भू-माफिया, खनन माफिया गोरखधंधे कर रहे हैं। इसलिए उत्तराखंड में भी हिमालयी राज्य हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर सशक्त भू-कानून लागू करने की जरूरत है।

 

बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एलान किया है कि उनकी सरकार वृहद भू-कानून लाने जा रही है। अगले साल बजट सत्र में कानून का प्रस्ताव लाया जाएगा। लेकिन समिति जल्द से जल्द भू कानून को लागू करने की मांग कर रही है।

Exit mobile version