सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच मुनकटिया में वाहन पर पत्थर गिरने बड़ा हादसा है। हादसे में दो की मौत हो गई और तीन घायल है। इस वाहन में कुल 11 यात्री सवार थे।

रुद्रप्रयाग जिले के मुनकटिया स्लाइडिंग जोन में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। सोनप्रयाग से गौरीकुंड की ओर जा रही मैक्स बोलेरो (UK 11 TA 1100) पर सुबह अचानक पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर गिर गया। पत्थर सीधे वाहन पर गिरा, जिससे मौके पर ही अफरातफरी मच गई।
चमोली- रुद्रप्रयाग में आफत की बारिश, 8 जिलों में बाढ़ की चेतावनी
वाहन में कुल 11 यात्री सवार थे, जो दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों और रेस्क्यू टीम की मदद से सोनप्रयाग अस्पताल ले जाया गया। इनमें से दो की हालत नाजुक होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
