इस वक्त एक दुखद खबर सामने आ रही है। चंपावत के पूर्व विधायक और उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का निधन हो गया है। कैलाश थोड़े लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। इसके बाद आज सुबह उन्होंने देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली।

गहतोड़ी के निधन पर सीएम धामी ने जताया दुख

वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कैलाश गहतोड़ी के निधन पर गहरा दुख जताया है। सीएम धामी ने कहा कि, वन विकास निगम के अध्यक्ष, पूर्व विधायक, प्रिय मित्र और बड़े भाई श्री कैलाश गहतोड़ी जी के निधन का पीड़ादायक समाचार सुन स्तब्ध हूं। कैलाश जी का जाना संगठन, प्रदेश के साथ-साथ मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है।

इस असीम कष्ट को शब्दों में बयान नहीं कर पा रहा हूँ। आपने अपना पूरा जीवन जनसेवा में खपा दिया, आप एक आदर्श जनप्रतिनिधि के रूप में सदैव याद किए जाएँगे। एक विधायक के रूप में चम्पावत क्षेत्र के विकास के प्रति आपका समर्पण हमारे लिए प्रेरणास्रोत है।

राजनीति और जनसेवा के क्षेत्र में आपसे मिला सानिध्य इतना आत्मीय और हृदय के निकट था कि आज विश्वास करना अत्यंत कठिन है कि आप हमारे बीच नहीं हैं। एक अच्छे मित्र और बड़े भाई के रूप में आप सदैव याद आएंगे। चम्पावत के विकास को लेकर जो आपके संकल्प थे उन्हें पूर्ण करने की दिशा में हम समर्पित होकर कार्य करेंगे।

ईश्वर से पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों व समर्थकों को यह अपार कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं।

पैदल मार्ग से बर्फ हटाकर हेमकुंड साहिब पहुंचे सेना के जवान, जानें किस दिन खुलेंगे कपाट

कैलाश ने सीएम धामी के लिए अपनी सीट छोड़ी

आपको बता दे कैलाश गहतोड़ी ने 2022 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी सीट छोड़ी थी इससे पहले 2017 में कैलाश गहतोड़ी ने कांग्रेस नेता हिमेश खर्कवाल को हराया था और पहली बार चंपावत विधानसभा सीट से विधायक बने थे लेकिन जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा से चुनाव हार गए थे तो इस पर उन्होंने अपने विधायक पद से इस्तीफा देकर मुख्यमंत्री धामी के लिए चंपावत की सीट खाली की थी जिसके बाद वह इसके बाद उन्हें उत्तराखंड वन विकास निगम (मंत्री स्तर) का अध्यक्ष बनाया गया था।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *