देहरादून के चकराता से एक शर्मनाक खबर सामने आ रही है। जहां के पिता ने पड़ोसी के साथ मिलकर अपनी 6 साल की मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

बता दें 3 जून को एक महिला ने राजस्व पुलिस को अपने पति के खिलाफ तहरीर दी थी। महिला ने की 18 मई को उसके पति ने उनकी 6 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। उस वक्त जब बेटी चिल्लाई तब मां की नींद खुली।

बद्रीनाथ दर्शन कर लौट रहे यात्रियों के वाहन पर गिरा बोल्डर, दो की मौत

वहीं इसके बाद महिला ने बताया कि उसके पति ने किसी को यह बताने पर उसे और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।

मासूम बच्ची ने बयान दिया की उसके पिता और पड़ोसी शराब के नशे में पिछले डेढ़ महीने से उसके साथ दुष्कर्म कर रहे हैं।

राजस्व पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद आरोपी पिता और पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर पोक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *