रुद्रप्रयाग में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 वर्षीय छात्रा ने एक बच्ची को जन्म दिया है।

चमोली: नन्दानगर के एक गांव में अनोखी पहल, शादियों में शराब पर प्रतिबंध

बताया जा रहा है की परिजन बच्ची को पथरी की शिकायत बताकर अस्पताल ले गए थे, जिसके बाद अट्रासॉउन्ड में पता चला की बच्ची गर्भावस्था में है। इसकी पूरी सूचना अस्पताल प्रबंधन ने बाल कल्याण समिति को दी। समिति के निर्देश पर नवजात को रुद्रप्रयाग की स्पेशल एडॉप्शन एजेंसी के सुपुर्द कर दिया गया।

बता दें की परिजनों को छात्रा की गर्भावस्था की कोई भनक तक नहीं थी। बताया गया कि लड़की पथरी की समस्या के इलाज के लिए परिवार के साथ जिला अस्पताल पहुंची थी। जांच के दौरान डॉक्टरों को गर्भावस्था का पता चला, जिससे सभी स्तब्ध रह गए। इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए श्रीनगर स्थित बेस अस्पताल रेफर किया गया।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *