भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार ने गुरुवार को श्री दरबार साहिब में माथा टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनों के बीच प्रदेश के समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। काबिलेगौर है कि अजय कुमार के पास पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महामंत्री संगठन का भी दायित्व रहा है।

श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार का स्वागत किया गया। उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की उल्लेखनीय सेवाओं को विशेष रूप से रेखांकित किया और अस्पताल की ओर से आमजन को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की सराहना की। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से स्वास्थ्य व चिकित्सा सेवा में किए जा रहे कल्याणकारी कार्यों को उन्होंने महत्वपूर्णं बताया।

टिहरी: पत्रकारों पर बढ़ते हमलों को लेकर घनसाली में भी आक्रोशित राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी, उत्तराखंड सरकार को सौंपा ज्ञापन

SGRR ग्रुप के संस्थानों के कल्याणकारी कार्यों की प्रशंसा की

अजय कुमार ने श्री महाराज जी के दिशा निर्देशन में चल रहे एसजीआरआर ग्रुप के संस्थानों की भी प्रशंसा की। ज्ञातव्य है कि एसजीआरआर एजुकेशन मिशन दशकों से गुणवत्तापरक शिक्षा रियायती दरों पर प्रदान कर रहा है। प्रदेश संगठन महामंत्री ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी एसजीआरआर एजुकेशन मिशन इसी प्रकार जन हित से जुड़े उल्लेखनीय कार्य करता रहेगा।

काशीपुर: भाजपा का राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा पार्टी का सदस्यता अभियान बनाएगा नए कीर्तिमान

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने प्रदेश संगठन महामंत्री को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ व एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के अन्तर्गत संचालित स्कूलों के क्रिया कलापों से अवगत कराया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *