आज उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अभिनव कुमार के साथ पुलिस मुख्यालय में बैठक की। इस बैठक में महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों के संरक्षण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा की गई।

Rishikesh: हरियाणा से आया पर्यटक गंगा में बहा, तलाश में जुटी SDRF, नहीं लगा कोई पता

महिला अपराधों के विरुद्ध कार्रवाई में ना हो चूक:

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने डीजीपी अभिनव कुमार से वार्ता करते हुए कहा कि महिला सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाए साथ ही महिला अपराधों की रोकथाम के लिए सख्त कदम उठाने होंगे। क्योंकि आज केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण के लिए विभिन्न नए प्रयास किये जा रहे है व महिला सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाये गए है। जिससे अपराधी बच नही सकता है।

देवभूमि में महिला सुरक्षा अत्यंत संवेदनशील मुद्दा:

उन्होंने कहा कि देवभूमि में महिला सुरक्षा अत्यंत संवेदनशील मुद्दा है जिसके लिए महिला आयोग और पुलिस को एक साथ समन्वय बनाते हुए महिला सुरक्षा के लिए समाज में जागरूकता बढ़ाने के सम्मिलित प्रयास करने होंगे।

धामी सरकार की ओर से प्रदेश के युवाओं को खुशखबरी, 4405 नौकरी का खुल रहा पिटारा

डीजीपी श्री अभिनव कुमार ने महिला सुरक्षा के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमने महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु सख्त दिशा निर्देश जारी किए हैं। हम महिला अपराधों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाएंगे और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करेंगे। इस दौरान महिलाओं के अधिकारों के प्रति जन जागरूकता सहित अनेक महत्वपूर्ण पहलुओं पर विचार-विमर्श भी हुआ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *