डालनवाला क्षेत्र में हुई हत्या की घटना पर पुलिस ने साजिश में शामिल दो आरोपियों को अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार किया है।
सिल्वर सिटी मॉल में विक्रम शर्मा की हत्या के मामले का एसटीएफ उत्तराखंड और दून पुलिस की टीम ने अब खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या की साजिश में शामिल दो आरोपियों को अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस ले अनुसार अभियुक्तों द्वारा कई माह पूर्व ही विक्रम शर्मा को मारने की योजना बनाई गयी थी। जमशेदपुर तथा नोएडा में विक्रम शर्मा को ठिकाने लगाने की तैयारी थी, पर विक्रम के साथ ज्यादा लोगों के चलने के कारण योजना को अजांम नहीं दे पाये थे।

घटना से लगभग 03 माह पूर्व साजिश में शामिल एक अभियुक्त ने उसी जिम को ज्वाइन किया था, जिसमे विक्रम शर्मा जाता था।
Dehli: गले लगाकर राहुल गांधी ने की मोहम्मद दीपक से मुलाकात
घटना के दिन भी अभियुक्त द्वारा ही अपने अन्ये साथियों को फोन के माध्यम से विक्रम शर्मा के जिम में होने की जानकारी दी थी। घटना के बाद भागने के लिये अभियुक्तों द्वारा हरिद्वार से रेंट पर ली गयी स्कूटी तथा बाइक इस्तेमाल का किया था। घटना में वांछित अभियुक्तों पर एसएसपी देहरादून द्वारा 25-25 हजार का ईनाम घोषित किया।
