थाना रायपुर क्षेत्र के किद्दु वाला स्थित एक कबाड़ी की दुकान में एक बड़ा धमाका हो गया। यहां पर सैन्य मोर्टार ब्लास्ट होने से 8 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। ब्लास्ट की आवाज सुनते ही आसपास के इलाकों में अफरा तफरी मच गई।

राजधानी देहरादून के किद्दूवाला रायपुर क्षेत्र में कबाड़ी की दुकान में जिंदा बम फटा, इस घटना में घायल लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को तत्काल पुलिस द्वारा दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना रायपुर पुलिस के अनुसार इस ब्लास्ट में एक व्यक्ति का हाथ उड़ गया है। और अन्य के कुछ शरीर के अन्य गंभीर अवस्था में हैं।
बादल फटने से मची तबाही, सोमेश्वर में कई घरों में घुसा मालवा
बताया जा रहा है कि किसी के हाथ इसी रेंज से बिना फायर हुआ बम लगा था। इसी बम को आज कबाड़ी की दुकान पर हथाैड़े से तोड़कर अलग किया जा रहा था। इसी दाैरान बार-बार हथौड़े मारने से बम फट गया। धमाका सुनाई देते ही लोग सहम गए। धमाकों की आवाज आने से आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस की टीमें मौके के लिए रवाना हुई।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रायपुर क्षेत्र में धमाके की सूचना मिली थी। माैके पर जाकर जांच की गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जो बम फटा है उसकी भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि घायल युवकों में से एक युवक का हाथ अलग हो गया। वहीं तीन की हालत अधिक गंभीर बनी हुई है।
