देवप्रयाग थाने के पास भारी भूस्खलन हुआ। मलबे की चपेट से कई गाड़ियां और मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। भूस्खलन की चपेट में आने से हुई कई दुकानें व मकान क्षतिग्रस्त।

पौड़ी गढ़वाल- देवप्रयाग में चट्टान खिसकने से बड़े-बड़े पत्थर घरों में घुस गए। इस दौरान गाड़ियां और मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए.वहीं राहत-बचाव का कार्य जारी है। इस हादसे में 2 लोग पिता-पुत्र घायल हुए हैं। जिनका नाम- आशीष, और पाना दास है। पुलिस द्वारा दोनों घायलों को नजदीकी हॉस्पिटल में एडमिट करवा दिया गया है।

बता दें संगम नगरी देवप्रयाग में सोमवार को भारी बारिश के चलते भूस्खलन हुआ। वहीं पौड़ी बाह बाजार में पहाड़ी दरकने से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया, जिसकी चपेट में आने से दो लोग घायल हो गए। वहीं पहाड़ी से बड़े-बड़े बोल्डर गिरने से एक गौशाला, एक मकान और दो वाहनों को क्षति पहुंची है।
